Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

मोदी-योगी फैक्‍टर ने यूपी में भाजपा को फिर दिलाई जीत

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीतों की तस्‍वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। अब तक की तस्‍वीर से ये बात बेहद स्‍पष्‍ट हो गई है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्‍य में वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि कोई मुख्‍यमंत्री लगातार दोबारा सत्‍ता पर काबिज होने जा रहा है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी को कुछ सीटों पर नुकसान होता भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भाजपा की सूबे में सरकार का बनना अब तय हो गया है। 

इस चुनाव में मोदी योगी का फैक्‍टर सबसे बड़ा रहा है। बता दें कि यूपी चुनाव की तैयारी पार्टी ने एक वर्ष पहले ही शुरू कर दी थी। चुनाव की घोषणा होने से काफी समय पहले ही पार्टी ने यहां पर अपनी कैंपेन भी शुरू कर दी थी। इस फायदा भी भाजपा को मिला है। भाजपा का चुनाव प्रचार काफी तेज रहा है। भाजपा लगातार डबल इंजन की सरकार में सुरक्षा और विकास को जो नारा दे रही थी उस पर लोगों ने विश्‍वास जताया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button