Uncategorizedदेश

जम्मू कश्मीर के पुंछ में मिनी बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस हादसे मैं 11 लोगों की मौत की और 27 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं सेना का बचाव अभियान जारी है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिले की मंडी तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र सवजियान के बराडी नाले के पास बुधवार सुबह एक मिनी बस के गिर जाने से बस में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए पहले नज़दीक चिकित्सा शीवर सावजीया पहुंचाया गया। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि बस में स्कूल के छात्र और शिक्षा विभाग के कर्मचारी सवार थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के संबंध में दुख व्यक्त किया है।

हादसे पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की राहत की घोषणा की है। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button