MI vs RR-IPL 2022: राजस्थान को छठी सफलता मिली, मुंबई की सारी उम्मीदें पोलार्ड के ऊपर

MI vs RR-IPL 2022: राजस्थान को छठी सफलता मिली, मुंबई की सारी उम्मीदें पोलार्ड के ऊपर

मुंबई: आईपीएल 2022 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने मुंबई के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। जोस बटलर ने इस सीजन का पहला शतक लगाया। 

इस मैच में चहल के पास हैट्रिक लेने के बेहतरीन मौका था। नए बल्लेबाज मुरुगन अश्विन स्ट्राइक पर थे और चलह की लेग ब्रेक गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा, लेकिन स्लिप में खड़े करुण नायर ने कैच छोड़ दिया। इस तरह चहल 2022 की पहली हैट्रिक लेने से चूक गए। करुण यह मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन बतौर सब्सटीट्यूट वो मैदान पर आए हैं। 

ईशान किशन अब बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। रोहित के आउट होने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है। अब मुंबई का स्कोर पांच ओवर के बाद दो विकेट पर 45 रन हो चुका है। बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए किशन का चलना बहुत जरूरी है।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *