आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS रामविलास यादव गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS रामविलास यादव गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस रामविलास यादव को बुघवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। सीएम धामी ने आईएएस यादव की जॉच के आदेश देते हुए कड़े कदम उठाने के आदेश दिए थे।बुधवार की शाम यादव को निलंबित कर दिया गया था।विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

बुधवार को विजिलेंस ने यादव से करीब आठ घण्टे पूछताछ की। बताया जाता है कि यादव से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। लखनऊ व देहरादून में यादव ने करोड़ों की संपत्ति बनाई। हाल ही में विजिलेंस ने यादव के कई ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए मूल्य की चल अचल संपत्ति का पता लगाया था।योगी सरकार ने भी आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच के आदेश दिए थे।

बुधवार की दोपहर हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद आईएएस रामविलास यादव बुधवार को विजिलेंस के दफ्तर पहुंचे। दोपहर 1 बजे विजिलेंस के दफ्तर में जाने से पहले रामविलास यादव ने मीडिया से कोई बात नहीं की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे रामविलास के साथ उनके वकील भी थे। यादव के आते ही सुरक्षा कर्मियों ने गेट बन्द कर दिया था।

रामविलास 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विजिलेंस के गाजीपुर, लखनऊ, गाजियाबाद व देहरादून में पड़े छापे में करोड़ों रुपए मूल्य की चल अचल संपत्ति का पता चला है। सपा सरकार के समय यादव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव भी रहे। लेकिन 2019 में उत्तराखंड आ गए।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *