हरिद्वार, ऋषिकेश की तरह विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री

हरिद्वार, ऋषिकेश की तरह विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री

धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं का हरिपुर स्थल सभी प्रदेश एवं देशवासियों की आस्था का केंद्र

कालसी। मुख्यमंत्री  ने गुरुवार को रामलीला मैदान में यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट, यमुना घाट के निर्माण कार्य व लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के सिंगर अभिनव चौहान के भजन “हरिपुर में आंनद सजेगा“ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरिपुर क्षेत्र के नवनिर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में यमुना के तट को विकसित कर एक नए तीर्थस्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। यह क्षेत्र हरिद्वार ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात हो इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। कहा मां यमुना के आशीर्वाद से भव्य घाट निर्माण का संकल्प पूरा होगा। धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं का हरिपुर स्थल सभी प्रदेश एवं देशवासियों की आस्था का केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार निरंतर विकास के पद पर अग्रसर है उत्तराखंड के प्रमुख धामों को सड़कों से जोड़ा गया है। हरबर्टपुर से यमुनोत्री तक सड़क चौड़ीकरण की भी केंद्र द्वारा सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा इससे विकास नगर एवं कालसी क्षेत्र से भी चार धाम यात्रा का संचालन हो सकेगा।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र ऐतिहासिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है। यमुना तट पर घाटों के निर्माण से क्षेत्र का नाम पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति एवं आध्यात्म के पुनः जागरण का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मूरत राम शर्मा, नवीन ठाकुर, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, वी.सी एमडीडीए बंशीधर तिवारी, के.एस चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *