Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

आजमगढ़ में रोमांचक हुआ मुकाबला, निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को फिर पीछे छोड़ा, रामपुर में सपा की बढ़त बरकरार

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में मुकाबला रोमांचक हो गया है। एक बार फिर से भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आगे निकल गए हैं। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा लगातार आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और भाजपा में कांटे की टक्कर

आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे निकले गए हैं। 

बीजेपी-106246
सपा-103512
बसपा-8743511:50 AM, 26-JUN-2022

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी आगे

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 3050 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 96,605  वोट मिले हैं। भाजपा के निरहुआ को 93,555 वोट प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 86994 मत मिले हैं।11:39 AM, 26-JUN-2022

बढ़त बनाए हुए हैं सपा के दोनों प्रत्याशी

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आसिम राजा बढ़त बनाए हुए हैं। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच कांटे की टक्कर हो रही। तीनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव मामूली बढ़त से आगे है
 11:28 AM, 26-JUN-2022

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम

राउंड 10
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 95582 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 107740 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 1119 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 358 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 593 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 505 वोट।
नोटा को 1245 वोट।
 11:07 AM, 26-JUN-2022

सपा के धर्मेंद्र आगे, भाजपा के ‘निरहुआ’ दूसरे स्थान पर

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 4227 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 57037 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ को 52810 मत प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 46897 वोट मिले हैं। 
 11:05 AM, 26-JUN-2022

सपा प्रत्याशी आसिम राजा 10006 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम
राउंड आठ
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 84983 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 94989 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 990 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 326 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 522 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 454 वोट।
नोटा को 1132 वोट।
आठवें राउंड के बाद कुल 183396 मतों की गणना, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 10006 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
 11:00 AM, 26-JUN-2022

आसिम रजा ने लगातार बना रखी है बढ़त

राउंड सात
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 75156 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 82550 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 872 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 276 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 448 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 397 वोट।
नोटा को 999 वोट।
सातवें राउंड के बाद परिणाम, कुल मतों की गणना 160698, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 7094 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।10:58 AM, 26-JUN-2022

आसिम रजा 4224 वोट से आगे

राउंड छह
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 66262 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 70486 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 758 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 249 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 396 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 354 वोट।
नोटा को 861 वोट।
छठे राउंड के बाद कुल मतों की गणना 139366, सपा प्रत्याशी आसिम रजा 4224 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
 10:48 AM, 26-JUN-2022

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम 

राउंड पांच
-भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 56524 वोट।
-सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 58223 वोट।
-संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 631 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 209 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 333 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 310 वोट।
-नोटा को 732 वोट।
अब तक कुल 116964 मतों की गणना हो गई है। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा 1697 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
 10:45 AM, 26-JUN-2022

धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकले

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकल गए हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। धर्मेंद्र यादव को 42,297 वोट मिले हैं। गुड्डू जमाली को 33,310 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निरहुआ को 32,987 वोट मिले।10:42 AM, 26-JUN-2022

समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर से उलटफेर हुआ है। तीसरे नंबर पर चल रहे सपा प्रत्याशी फिर से एक नंबर पर आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 33651 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 
 10:38 AM, 26-JUN-2022

आसिम रजा को 72079 वोट मिले

रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 72079 वोट मिले हैं। 
 10:32 AM, 26-JUN-2022

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम

राउंड दो
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 23576 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 21257 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 257 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 103 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 166 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 128 वोट।
नोटा को 320 वोट
दूसरे राउंड के बाद परिणाम – कुल मतों की गणना 45807। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 2419 वोट से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
 10:18 AM, 26-JUN-2022

भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। निरहुआ बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली से 220 मतों से आगे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13,371 मत मिले हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 13,151 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव को 12,090 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ बीएसपी के गुड्डू जमाली से 745 मतों से आगे चल रहे हैं धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर हैं।10:13 AM, 26-JUN-2022

सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर पहुंचे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button