Uncategorizedदेशराजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जयन्ती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयन्ती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्वासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने संचार क्रान्ति के प्रेरणा के रूप में भारत को विश्व के पटल में अग्रिम पंक्ति पर खड़ा करने का काम किया। माहरा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को शक्तिशाली बनाने के लिए उन्होंने संविधान में संशोधन कर मजबूत करने का काम किया।

श्री माहरा ने कहा कि स्व0 राजीव जी ने कहा था ’’मैं ऐसे भारत का सपना देखता हॅू जो मानवता की सेवा के लिए मजबूत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो और पूरी दुनिया के देशों में सबसे आगे हो’’अपने प्रधानमंत्रितत्व के कार्यकाल में उन्होंने देश को विश्व के राजनीतिक पटल में मजबूती से खड़ा करने का काम किया। श्री करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको स्व0 राजीव गांधी जी के पद चिन्हों में चलकर कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने लिए कई कदम उठाये।

नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने भारत के लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए अहम भूमिका निभाई तथा देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लोकपाल जैसे विधेयक को सदन में प्रस्तुत कर पारदर्शी प्रशासन देने की दिशा में मजबूत पहल की। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर क्रान्ति लाकर स्व0 राजीव गांधी ने देश को विकासशील देशों में सम्मिलित करने का अदभुत साहस प्रस्तुत किया और आज भारत जहां भी खडा यह सब स्व0 राजीव गांधी जी की देन है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, राजेन्द्र शाह, पैनेलिष्ट गरिमा महरा दसौनी, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, सुजाता पाॅल, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, मनीश नागपाल,राजेश चमोली, महिला कांग्रेस की नेता नजमा खान, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, सुशील राठी, शिशपाल बिष्ट, नरेशानन्द नौटियाल, रविन्द्र पुण्डीर,नीरज त्यागी, मोहन काला, शैलेन्द्र करगेती, अनुराधा तिवाडी, नवनीत सती, बिरेन्द्र पंवार, गोपाल सिंह, सकील मसूरी, सुलेमान प्रधान, रविन्द पुण्डीर, जाफर अब्बास, राजेन्द्र सिंह दानू, रघुवीर राणा, अशोक मलहोत्रा, लाखीराम बिजल्वाण, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मंगल सिंह रावत, राकेश रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button