Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह की 12 फुट की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के कैंसर संस्थान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की 12 फुट की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। रविवार को कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने राममंदिर निर्माण में स्वर्गीय कल्याण सिंह की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह की अगुवाई में ही अयोध्या के भव्य राममंदिर की नींव पड़ी थी। राम मंदिर निर्माण और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि केजीएमयू में भी स्वर्गीय कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष 21 अगस्त को कल्याण सिंह के निधन के बाद लखनऊ के कैंसर संस्थान का नामकरण उनके नाम पर कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button