नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 50 से ज्यादा की मौत
अबूजा: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हुए हमले में कई बच्चों समेत 50 से ज्यादा के मरने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने प्रार्थना के लिए आए लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और हथगोले फेंके। बंदूकधारियों ने चर्च के मुख्य पादरी को अगवा कर ले गए हैं।
मुस्लिम आतंकियों पर हमले का शक
इंटरनेट मीडिया पर हमले का शिकार हुए चर्च की फोटो आई हैं। उनमें चारों ओर खून फैला दिखाई दे रहा है। हमले का शक देश में सक्रिय मुस्लिम आतंकियों पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ओंडो प्रांत के पेंटेकोस्ट में स्थित सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च की है। वहां पर रविवार को प्रार्थना सभा के लिए आए लोगों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बचकर और छिपकर खुद को बचाया लेकिन ज्यादातर लोग गोलियों और हथगोलों की चपेट में आ गए। दर्जनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।