उत्तराखण्ड

भाजयुमो कार्यकर्त्‍ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर फूंके पुतले

देहरादून : भाजप कार्यकर्त्‍ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्याकर्त्‍ताओं के बीच नौंकझोंक हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के पुतले जलाए। पुलिस बल ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बता दे कि भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सुरक्षा में चूक और उनके काफिले को रोकने का प्रयास के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गए थे।

भाजयुमो नेताओं ने बुधवार को हुई पंजाब की घटना को एक सोची समझी साजिश बताया। घटना की निंदा करते हुए भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। जिसके बाद कांग्रेसी भी प्रदर्शन का विरोध करने पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बहरहाल, मौजूद पुलिस बल ने मामले को समय रहते ही शांत करवा लिया I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button