Uncategorizedउत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृति

अयोध्या मे श्रीराम जन्मोत्सव का दूरदर्शन पर चला लाइव टेलीकास्ट, भव्य तरीके से सजाया गया कनक भवन

रामजन्मोत्सव का इस बार सीधा प्रसारण कनक भवन के साथ राम जन्मभूमि से भी किया जाएगा। इससे पहले कनक भवन से जन्मोत्सव का प्रसारण पिछले 25 वर्षों से होता आ रहा है। कनक भवन में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। कनक भवन को  काफी भव्य तरीके से सजाया गया है। 11:30 बजे से लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया जाएगा। वहीं आकाशवाणी के लोग सजीव कमेंट्री भी प्रसारित करेंगे जैसे-कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आदि से प्रसारण होता है।

स्थानीय स्तर पर मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक कविन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय आदि द्वारा मेला क्षेत्र व दोनों मंदिर परिसरों का विशेष रूप से भ्रमण करते रहेंगे। दूरदर्शन का सजीव प्रसारण हेतु लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोई भी मीडिया प्रतिनिधि अपने परिचय पत्र/मान्यता कार्ड के आधार पर कवरेज कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button