Uncategorizedखेलदेशविदेश

आज से शुरू हो रहा एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट

IMC 2022 की शुरुआत 1 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IMC 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाले हैं, हालांकि यह अभी तय नहीं है कि यह कमर्शियल लॉन्चिंग होगी या फिर सिर्फ ट्रायल किया जाएगा।

छठा एडिशन एक अक्तूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो रहा है जो कि चार अक्तूबर तक चलेगा। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था। IMC 2022 में सबकी निगाहें 5G नेटवर्क के लॉन्च और डेमो जोन पर रहेंगी। IMC 2022 में कई सारे 5जी प्रोडक्ट भी देखने को मिलेंगे और 5जी सपोर्ट वाली डिवाइसेज की भी लंबी कतार देखने को मिलेगी। IMC 2022 में 5जी नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप पर भी लाइव देख सकेंगे। IMC 2022 की शुरुआत 1 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IMC 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाले हैं, हालांकि यह अभी तय नहीं है कि यह कमर्शियल लॉन्चिंग होगी या फिर सिर्फ ट्रायल किया जाएगा। IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button