महज तीन सेकेंड में अनुष्का ने खींची ऐसी तस्वीर, एक घंटे में 10 लाख लोगों ने की लाइक
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर शानदार तस्वीरे साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें खुद अनुष्का शर्मा ने क्लिक की हैं। इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए अनुष्का ने यह तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रही हैं। यहीं से उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन पर काफी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं।
मजेदार कैप्शन के साथ साझा की तस्वीरेंअनुष्का ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ऑरेंज मोनोकनी पहने उस पर स्कार्फ और राउंड कैप लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट’। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ शानदार पल साझा कर रही हैं।
मजेदार कैप्शन के साथ साझा की तस्वीरें
अनुष्का ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ऑरेंज मोनोकनी पहने उस पर स्कार्फ और राउंड कैप लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट’। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ शानदार पल साझा कर रही हैं।
तस्वीरों के पीछे की कहानी बताई
अनुष्का शर्मा ने खुद अपनी तस्वीरें साझा करते हुए हर तस्वीर के पीछे की कहानी भी बताई है। अनुष्का ने बताया है कि इन तस्वीरों को क्लिक करने के लिए उन्होंने कैमरे को 3 सेकेंड फ्रेम पर सेट किया। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पोस्ट के अलावा कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की हैं।
फैंस ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
बता दें कि अनुष्का शर्मा मालद्वीप वेकेशन से फैंस के साथ लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं, जो कि काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का का लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर 1 घंटे के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस से लेकर सिने सितारे अनुष्का की तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई अनुष्का के अंदाज और लुक की तारीफें कर रहा है।