Uncategorizedदेशमनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे अभिनेता करण वी ग्रोवर

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण वी ग्रोवर मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। अभिनेता ने अपने लंबे रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड पोपी जब्बल के साथ सात फेरे लिए। अभिनेता ने अपनी शादी की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। सामने आई तस्वीर में एक्टर और उनकी पत्नी शादी के जोड़े में बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस और कई सेलेब्स इन नवविवाहित जोड़े की बधाइयां दे रहे हैं।

अपनी शादी के बारे में फैंस को जानकारी देते हुए एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेता और उनकी पत्नी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। अपने इस खास दिन पर पोपी जब्बल ऑफ व्हाइट रंग के लहंगे में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को हैवी ज्वैलरी और फ्लोरल कलीरे के साथ पेयर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button