Uncategorizedउत्तराखण्डकरिअर

एडिशनल एस आई समेत हेड कांस्टेबल के 1750 पद सृजित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का बेहतर समाधान किया गया है । एडिशनल एस आई का पद स्वीकृत करते हुए हेड कांस्टेबल के 1750 पद सृजित किए हैं। इससे पुलिस के जवानों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।” इससे पुलिस कर्मियों के आंदोलित परिजनों को भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button